दूसरी बार पिता बने Ranveer Singh, दीपिका ने बेबी गर्ल को दिया जन्म; पहला पोस्ट आया सामने
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने 19 सितंबर 2026 को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर छोटे पैरों के निशान वाली तस्वीर शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। उनकी पहली बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं।
लेखक
Vinay Mishra
मुंबई: बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को एक बेटी को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खास पोस्ट के जरिए अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की।
छोटे पैरों के निशान के साथ शेयर किया पहला पोस्ट
दीपिका और रणवीर ने बेटी के जन्म की घोषणा के लिए एक साधारण लेकिन भावुक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में नन्हे बच्चे के पैरों का निशान नजर आ रहा है और उस पर लिखा है, “Welcome Baby Girl! 19|9|2026”। पोस्ट के नीचे “Dua, Deepika & Ranveer” लिखा गया है। कैप्शन में कपल ने नजर से बचाने वाला इमोजी लगाया।
कपल ने अभी अपनी नवजात बेटी के नाम की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया की नजरों से दूर रखा है।
दुआ बनीं बड़ी बहन
दीपिका और रणवीर पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। अब करीब दो साल बाद दुआ को एक छोटी बहन मिल गई है। इस तरह रणवीर और दीपिका का परिवार अब चार सदस्यों का हो गया है।
दूसरे बच्चे के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई सितारों ने कपल के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। उस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ भी नजर आई थीं। इसके बाद दोनों की मैटरनिटी शूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं।
बेटी के जन्म से ठीक एक दिन पहले, 18 सितंबर को दीपिका और रणवीर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था। इसके अगले ही दिन कपल ने बेबी गर्ल के जन्म की खुशखबरी साझा कर दी।
2018 में हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने बाजीराव मस्तानी और 83 जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया।
अब दूसरी बेटी के जन्म के साथ ही दोनों कलाकारों की जिंदगी में एक और नया अध्याय शुरू हो गया है। फैंस को फिलहाल कपल की ओर से बेटी के नाम और अन्य जानकारी साझा किए जाने का इंतजार है।
Keep reading
More in मनोरंजन
मनोरंजन
एक्स-ससुर की फिल्म से नहीं टकराएगी Dhanush की ‘OM: Chapter 1’, इस बेहद खास वजह से एक्टर ने लिया फैसला
धनुष ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘OM: Chapter 1 – Udhiram: The Blood Wood’ की रिलीज डेट टालने का फैसला किया है। फिल्म पहले 16 अक्टूबर 2026 क…
मनोरंजन
'नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं...', Ramayana में रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर हनुमान अंश की प्रोड्यूसर का रिएक्शन
रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार वाली फिल्म ‘Ramayana’ को लेकर ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा क…
मनोरंजन
75 की उम्र में Lust Stories 3 से एक्टिंग डेब्यू करने वालीं 'डीवा दादी' कौन हैं? चुलबुले अंदाज से इंटरनेट पर करती हैं राज
Lust Stories 3 में 75 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने वालीं राधा अग्रवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर ‘Diva Dad…
मनोरंजन
Rani Mukerji की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए शाह रुख खान-आलिया भट्ट, नम आंखों से दी विदाई
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री की…
मनोरंजन
मेहदी हसन की वो गजल, टूटे दिल की खामोश टीस को करता है बयां; सीधा रूह में बसती है आवाज
कुछ गजलें सिर्फ सुनी नहीं जातीं, उन्हें महसूस किया जाता है। मेहदी हसन की “रंजिश ही सही” ऐसी ही गजल है, जिसमें जुदाई, अधूरी मोहब्बत और वापस ल…
मनोरंजन
The Vvaan के ट्रेलर पर खड़ा हुआ विवाद, फिल्म की रिलीज से पहले लगा बड़ा आरोप; मिली लीगल नोटिस की धमकी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan – Force of the Forest रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। स्वतंत्र कलाकार और वोक…
